एक जुलाई 2026 अहर्ता तिथि के आधार पर हरियाणा में विशेष संघन संशोधन अभियान शुरू, 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 राज्यों तथा 3 केंद्रशासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से मतदाता सूचियों का विशेष संघन संशोधन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तीसरे चरण के अंतर्गत हरियाणा में 1 जुलाई 2026 को अहर्ता तिथि निर्धारित की गई है। इस अभियान के तहत 5 जून से 14 जून 2026 तक तैयारियां, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य संपन्न किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12 मई 2026 तक हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 6 लाख 63 हजार 155 दर्ज की गई है। विशेष संघन संशोधन कार्य के लिए प्रदेशभर में 20 हजार 629 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है, जो 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करेंगे। अभी तक विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा 12 हजार 917 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए है।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं समीकरण का कार्य 14 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटान 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। विशेष संघन संशोधन के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में निर्वाचन अधिकारियों एवं बीएलओ का सहयोग करें तथा राजनैतिक दलो से भी अनुरोध है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बुथ लेवल ऐजैटं नियुक्त करे, ताकि त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके।

महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा की अहम बैठक
‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहेंगे मुख्य अतिथि
Sudden Fuel Price Hike Sparks Nationwide Concern
हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने जेलों में बढ़ती आत्महत्याओं, हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य संकट पर लिया स्वतः संज्ञान
Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh
Vedam School of Technology Expands to Gurgaon with Sushant University After Strong Early Outcomes in Pune