हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं के बारे दी जानकारी |
केंद्रीय गृहमंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा अपनाई जा रही डिजिटलइजेशन सिस्टम की सराहना की |
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे पी दलाल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान श्री दलाल ने उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं के बारे भी जानकारी दी।
श्री अमित शाह ने किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाने के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, भावांतर भरपाई योजना, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजनाओं का लाभ किसानों को डीबीटी माध्यम से दिया जाता है।
श्री जे पी दलाल ने बताया कि हरियाणा में 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाती है और फसल खरीद का भुगतान 72 घण्टों के अन्दर-अन्दर सीधा किसानों के खातों में किया जाता है, जिससे किसान आर्थिक तौर पर मजबूत हुए हैं। जे पी दलाल ने कहा कि किसान कैसे लाभान्वित हो सके, इस विषय पर निरंतर योजनाएं बनाकर उन्हें जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है।
For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media




Leave a Reply