बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का निर्माण मार्च में हो सकता है शुरू – दुष्यंत चौटाला |
हरियाणा, राजस्थान में पार्टी संगठन का विस्तार जारी, बोले उचाना से ही लडूंगा चुनाव – दुष्यंत चौटाला |
सिरसा
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सिरसा में बाबा सरसाई नाथ के नाम से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण आगामी फरवरी माह के अंत तक अथवा मार्च माह में आरम्भ हो जाएगा | वे बुधवार को चौटाला हाउस में मीडिया से रूबरू हो रहे थे| उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जनवरी माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी |
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में काफी संवेदनशील है | उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से न केवल सिरसा बल्कि अन्य समीपस्थ इलाकों के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा | उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी हरियाणा के साथ साथ राजस्थान में भी संगठन की मजबूती कर रही है | इसी कड़ी में हरियाणा में पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन स्थापित किया है और पार्टी के प्रतेक सेल के हल्का स्तर तक संगठन की मजबूती का कार्य तेजी से किया जा रहा है |
राजस्थान के सिलसिले में उन्होंने कहा कि वहां भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है | इसी कड़ी में कल जयपुर में संगठन की मजबूती को लेकर अहम बैठक होगी जिसमें राजस्थान में चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार व पदाधिकारी भाग लेंगे | स्वयं के चुनाव लड़ने के सवाल पर दुष्यंत सिंह चौटाला ने स्पष्ट किया कि वे हर हाल में उचाना से ही चुनाव लड़ेंगे | उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मामले में दुष्यंत चौटाला ने सदन के बाहर हुई इस घटना को निंदनीय बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा संवेधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ हंसी उड़ाना व टीएमसी के सांसद का व्यवहार औछी हरकत है | दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार पर सभी विपक्षी पार्टियों ने अनेक आरोप लगाए मगर एक भी सिद्ध नहीं कर पाए |
For More Information Stay Updated With : newsonline.media

PM Modi’s ‘Melody’ Gift to Giorgia Meloni Turns Viral, Internet Revives ‘Melodi’ Craze
US Drops All Charges Against Gautam Adani, Bringing High-Profile Fraud Case to a Permanent Close
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री
Union Minister Bandi Sanjay’s Son Surrenders in POCSO Case After Court Relief Denied
प्रदेश में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की सरकार चल रही है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Obesity's Hidden Health Risks and the Growing Role of Bariatric Surgery
BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting
BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting
BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax