बाँटो और राज करो कांग्रेस के डीएनए में – अनुराग ठाकुर |
मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित – अनुराग ठाकुर |
भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं – अनुराग ठाकुर |
हिमाचल प्रदेश
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के हिमाचल प्रवास का आज दूसरा दिन था। आज यानी 29 दिसंबर को श्री अनुराग ठाकुर दिनभर झंडूता विधानसभा में थे जहां सर्वप्रथम श्री अनुराग ठाकुर बैहना ब्राह्मणा और बालघाड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुए और उसके पश्चात झंडूता स्थित भाजपा कार्यालय में सेक्टर प्रभारीयों के साथ बैठक की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत श्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत निर्माण के संकल्प को दोहराया।
इस दौरान मीडिया से वार्तालाप करते हुए श्री अनुराग ठाकुर कहा कि यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम जन के घर के द्वार तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाने का कार्य किया है। अभी तक विभिन्न राज्यों में लाखों लोगों को इस यात्रा के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल चुका है। इससे लगातार जागरूकता बढ़ रही है और लोगों को लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस यात्रा से देश के कोने-कोने में लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। जो लोग वंचित रह गए थे वे सभी अपने फॉर्म भर रहे हैं जिससे उन्हें अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य देश समक्ष रखा है, जिसमें हर भारतवासी पूरे मनोयोग से अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है। हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। मोदी जी की गारंटी की गाड़ी 2 लाख 69 हजार पंचायतों में जाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित कर रही हैं। ये यात्रा विश्वास और संकल्प कराएगी कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। युवा, किसान, महिला, गरीब, उद्यमी, प्रत्येक वर्ग मिलकर विकसित भारत बनाएगा। ये नया भारत है जो ना रुकेगा ना थमेगा |
आगे कांग्रेस से जुड़े राजनीतिक प्रश्न के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब भी हारती है तब बांटो और राज करो की रणनीति अपनाने की कोशिश करती है। कांग्रेस कभी जातीय जनगणना की बात करती है, कभी क्षेत्रवाद की बात करती है मगर कभी भी विकास के मुद्दे पर नहीं बोलती। देश को आगे बढ़ाने वाली चर्चा से कांग्रेस सदैव दूर भागती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव में आकांक्षी जिलों में भारतीय जनता पार्टी का शानदार प्रदर्शन यह बतलाता है लोग विकास के ऊपर वोट देते हैं।
कांग्रेस ने वर्षों तक लोगों के साथ अन्याय किया। उन्हें गरीबी में धकेला, आगे नहीं आने दिया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के 13.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को मात्र 5 वर्षों में गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। श्री अनुराग ठाकुर ने आगे इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग आपस में ही न्याय नहीं कर पा रहे हैं। सीटों के ऊपर तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। उनके अधिकतर नेता गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप में या तो बल पर है या तो जेल में हैं। ये क्या न्याय दिलाएंगे?
श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी जी की गारंटियाँ हमेशा सफल होती हैं। देश के कोने-कोने में जाने वाली यह गाड़ियां लोगों को यह विश्वास दिला रही हैं कि मोदी जी ने पिछले 9 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। पिछले पांच वर्षों में देश के 13.5 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। जरूरतमंदों को 4 करोड़ से ज्यादा पक्के मकान, 13 करोड़ शौचालय और 14 करोड़ घरों को नल से जल उपलब्ध कराया। देश के 60 करोड़ से ज्यादा जरूरतमंदों को सालाना 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रतिमाह 5 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री अन्न योजना के माध्यम से 3 वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया जिसे अब 2028 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अंत्योदय के परिवारों को 35 किलो अनाज मुफ्त में मिलता रहेगा। यह देश को मोदी की गारंटी है।
For More Information Stay Updated With : newsonline.media

PM Modi’s ‘Melody’ Gift to Giorgia Meloni Turns Viral, Internet Revives ‘Melodi’ Craze
US Drops All Charges Against Gautam Adani, Bringing High-Profile Fraud Case to a Permanent Close
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री
Union Minister Bandi Sanjay’s Son Surrenders in POCSO Case After Court Relief Denied
प्रदेश में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की सरकार चल रही है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Veteran IPS Officer Vivek Dube Appreciates the Advanced Learning Ecosystem and Student Energy at Galgotias University
Platinum Industries Announces Entry into Life Sciences; Collaborates with Dr. Abhigyan Upadhyay to Lead the New Enterprise, Rivadu Lifesciences Pvt. Ltd.
Platinum Industries Announces Entry into Life Sciences; Collaborates with Dr. Abhigyan Upadhyay to Lead the New Enterprise, Rivadu Lifesciences Pvt. Ltd.
VinFast Introduces the New-Generation VF 8, Featuring Comprehensive User Experience Enhancements