महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा की अहम बैठक
चंडीगढ़, 14 मई। भारतीय जनता पार्टी की गुरुवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों को लेकर अहम बैठक हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना तैयार की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया समेत पार्टी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं को लेकर जो संदेश दिया गया है, वह राष्ट्रहित में है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करना भी उनका कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री के संदेश को स्वयं भी अपनाएं और आम लोगों तक भी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सरकार की नीतियों और फैसलों का उद्देश्य देशहित और आमजन की भलाई है, इसलिए इन योजनाओं और संदेशों को सकारात्मक तरीके से समाज तक पहुंचाना जरूरी है।
*नशा के विरूद्ध अभियान चलाएं कार्यकर्ता: मोहन लाल बड़ौली*
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी बनकर काम करें। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करें।
बैठक में उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर कहा कि लाडो लक्ष्मी जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, इसलिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें।
*मोदी और नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है: डा. सतीश पूनिया*
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश शर्मा ने भी बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किए हैं और इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर जनता से लगातार संपर्क करें।
बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने, जनसंवाद बढ़ाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

NEET Re-Exam Controversy Creates Anxiety Among Lakhs of Students
‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहेंगे मुख्य अतिथि
Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh
Vedam School of Technology Expands to Gurgaon with Sushant University After Strong Early Outcomes in Pune