दिल्ली चुनाव भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक पल – प्रेम गर्ग
Delhi elections a historic moment in Indian politics - Prem Garg
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अभूतपूर्व जीत को भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक पल के रूप में वर्णित किया। चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि भारतीय मतदाता अब अपने वोट के मूल्य के प्रति जागरूक हो गया है। दिल्ली के लोगों ने सुशासन के लिए अरविंद केजरीवाल को स्पष्ट जनादेश दिया है, और विपक्ष को यह भी बता दिया कि उनका मत ना तो बिकाऊ है और ना ही मुफ्तखोरी के लिए है, बल्कि केजरीवाल सरकार की ईमानदारी और सच्चाई का समर्थन है।
दिल्ली के मतदाताओं ने देश को आशा की एक नई किरण दिखाई है। पहली बार वोट जाति, धर्म या धार्मिक असहिष्णुता के बारे में निराधार प्रचार पर नहीं था। दिल्ली के चुनाव परिणाम भारतीय राजनीतिक परिदृश्य को फिर से परिभाषित करेंगे। अब भाजपा नेतृत्व को बैठकर सोचना होगा, कि वह ज़्यादा देर तक हिंदू कार्ड नहीं खेल सकते हैं। अब लोग वास्तविक विकास और ईमानदार राजनीति के लिए मतदान करेंगे।
आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के पहले दिन से जनता की भलाई के कार्यों में निस्वार्थ भाव से लगी रही है। दिल्ली की बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतरीन मुफ्त शिक्षा, प्राइवेट स्कूलों की लगातार फीस वृद्धि में नकेल कसना, बेहतरीन मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, आम आदमी को बिजली, पानी, महिलाओं का बसों में मुफ्त यात्रा और मार्शलो की तैनाती, जवानों के शहीद होने पर उनके परिवार को एक करोड़ की राशि देना, बुजुर्गों को मुफ्त तीरथ यात्रा कराना, दो लाख सीसीटीवी कैमरे, हजारों वाईफाई हॉटस्पॉट, गरीब और कमजोर छात्रों को आईआईटी तक पहुंचाने का कार्य, अनाधिकृत कालोनियों में विकास कार्य, जिसमें सीवर लाइन का बिछाना ,पानी की पाइपलाइन, गलियों और सड़कों का निर्माण करवाने जैसे मुख्य कार्य रहे। और भी कई अनेकों कार्य जिनसे दिल्ली की जनता के जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।
अब हम उम्मीद करते हैं कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार देश में बदलाव की राजनीति लेकर आएगी और दिल्ली में किए गए अपने वादे पूरे करके सारी दुनिया को ईमानदार राजनीति का सही अर्थ समझाएंगी।
प्रेम गर्ग ने भाजपा नेतृत्व से, दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों का समर्थन करने के लिए और दिल्ली की भलाई के लिए, आगे बढ़कर समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब आम आदमी पार्टी पंजाब जैसे अन्य उत्तरी राज्यों में भी मजबूत होगी।
प्रेम गर्ग ने चंडीगढ़ की भलाई में लगे हुए अनुभवी और शिक्षित लोगों से आम आदमी पार्टी में आने का आह्वान किया। गर्ग ने यह भी घोषणा कि हम अगले चुनावों में नगर निगम चुनाव में ना सिर्फ हिस्सा लेंगे बल्कि चंडीगढ़ की जनता का विश्वास जीतकर यहां पर भी यह सब सुविधाएँ प्रदान करेंगे।
सीए प्रेम गर्ग
अध्यक्ष
आप चंडीगढ़।
