करनौल : गंदगी पर सरपंच को फटकार पड़ी / सीएम अपने गांव में बोले- तत्काल सफाई अपनाओ, और सफाई निरक्षण करो समय -समय पर
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को पैतृक गांव बनियानी का दौरा कर प्रचार का आगाज किया। सीएम करीब डेढ़ घंटे तक गांव की गलियों में घूम-घूमकर ग्रामीणाें से मिले अाैर उनकी समस्याएं और हाल जाना। सफाई न होने पर उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि बंसी विज को फटकार लगाते हुए कहा कि गांव में सफाई प्राथमिकता के अाधार पर करवाएं।
हर सप्ताह एक अधिकारी को जायजा लेने के लिए गांव में भेजेंगे। यदि सफाई कर्मचारी नहीं सुनते तो उनकी शिकायत बीडीपीओ से करके तनख्वाह कटवाएं और बदली करवाएं। उन्होंने कहा कि अगली सरकार में गांवों का पूरा नक्शा बनाकर नालियों का लेवल बराबर करवाकर फिर उन्हें बनाया जाएगा, जिससे पानी इकट्ठा नहीं हाेगा।
For News Online
Neha Gupta
Panipat
Neha Gupta
Panipat

Leave a Reply