Home » “यादगार होगा इस बार का संत निरंकारी समागम”

“यादगार होगा इस बार का संत निरंकारी समागम”

“यादगार होगा इस बार का संत निरंकारी समागम, देश-विदेश से

आएंगी संगत और भक्तो को होगा आशीर्वाद प्राप्त का मौका “.

पानीपत- हर साल की तरह इस बार भी संत समागम यादगार होगा। समालखा के गांव भोड़वाल माजरी में 72 वां संत समागम समारोह 16 से 19 नवंबर को होगा। इसमें बड़ी संख्या में देश और विदेशों से संगत पहुंचेंगी।

लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और संत निरंकारी संस्था के कोआर्डिनेटरों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी सुमेधा कटारिया ने की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। संत निरंकारी समागम के वालेंटियर लक्ष्मन गोयल, केआर चड्ढा व प्रवीन खुल्लर ने भी अनेक सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि समागम 16 से 19 नवंबर को होगा।

यादगार बनाने की कवायद
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। देश के विभिन्न प्रदेशों और विदेशों श्रद्धालुओं के लिए समागम को यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी इसी स्थान पर संत निरंकारी समागम किया गया था। इस बार और बेहतर व्यवस्था दी जाएगी। यहां आवश्यक सेवाएं भी बड़े स्तर पर दी जानी सुनिश्चित की जाएगी।

एनएचएआइ को सुविधाएं देनी होंगी 
डीसी ने कहा कि समागम का आयोजन समालखा के पास जीटी रोड के साथ लगते समागम क्षेत्र में किया जाएगा।  एनएचएआई के अधिकारियों को भी संबंधित सुविधाएं देनी होंगी।

For News Online
Deevaaanshi
Panipat

Leave a Reply

Your email address will not be published.