Home » पोते से हुआ झगड़ा, रंजिश में दादा की ले ली जान.

पोते से हुआ झगड़ा, रंजिश में दादा की ले ली जान.

पोते से हुआ झगड़ा, रंजिश में दादा की ले ली जान.

गांव बीबीपुर में युवक के साथ हुए झगड़े की रंजिश के चलते एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

गांव बीबीपुर निवासी रणबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार का युवक रामचरण ङ्क्षसह शाम को गांव के बाहर स्थित मैदान में घूमने के लिए गया हुआ था। वहां गांव का युवक तुषार और विकास बैठे हुए थे।  उनके साथ रामचरण के साथ झगड़ा हो गया। उस समय तो वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके अलग कर दिया।

घर में घुसकर पीटकर मार डाला

झगड़ा होने के बाद रामचरण मैदान में बैठा रहा। तुषार व विकास घर आ गए और तुषार अपने पिता जगबीर, मां मंजू, मौसी रामदिया, चचेरे भाई विकास के साथ लाठी व डंडों से लैस होकर रामचरण के घर में घुस गए। जहां पर चारपाई पर बैठे 75 वर्षीय बीर पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे 

बीर सिंह ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे तो उन पर भी हमला कर दिया। बीर सिंह को सिर व मुंह पर गंभीर चोट आई और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

For News Online
Neha Kansal
Panipat

Leave a Reply

Your email address will not be published.