पुंछ । मंगलवार को जिला लीगल सर्विस एथाॅर्टी की तरफ से भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित हाई स्कूल दिगवार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला लीगल सर्विस एथाॅर्टी के सचिव एवं मोबाईल मजिस्ट्रेट जावेद अहमद राणा ने करते हुए स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां हमें संविधान ने मॉलिक अधिकार दिए हैं।वहीं हमारे कुछ कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं जिनमें संवैधानिक और सामाजिक कर्तव्य हैं।
जिनका हम सबको पालन करना चाहिए और जब हम अपने कर्तव्यों का सही प्रकार पालन करेंगें तो हमें किसी प्रकार की कोई समस्या पेश नहीं आएगे तब न तो हमें सरकार से न ही समाज से और न ही माता पिता से किसी प्रकार का गिला शिकवा होगा। कर्तव्यों का सही निर्वह और कर्तव्य बोध से ही हम देश को आगे ले जा सकते हैं। इस कार्यक्रम में गांव के सर पंच के साथ ही अन्य गन्यमान्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।




Leave a Reply