Home » साम्बा में सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल।

साम्बा में सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल।

सड़क हादसे में 17 लोग जख़्मी 

साम्बा :- जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला साम्बा के घगवाल के संदरबडी के पास एक सड़क हादसा पेश आया जिसमे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गयी जिसमे बस में सवार 17 लोग जख़्मी हो गए जिन्हे उपचार के लिए घगवाल अस्पताल लाया गया और इनमें से तीन जख्मियों को जिला अस्पताल लाया गया, हादसा उस समय पेश आया जब कठुआ से जम्मू की और जा रही बस घगवाल के पास ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे वहां अफरातफरी मच गयी आनन फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनका उपचार किया गया वहीँ इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.