पुंछ में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्रता दिवस - newsonline.media
Home » पुंछ में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्रता दिवस

पुंछ में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्रता दिवस

पुंछ। देश भर की ही तरह भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिला पुंछ में 71वां गणतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहां जिले के सभी तैहसील मुख्यालयों पर गणतंत्रता दिवस समारोहों का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य समारोह पुंछ नगर स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में मनाया गया। जहां पर जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एस एस पी पुंछ रमेश अंगराल के साथ परेड का नीरिक्षण करने के उपरान्त परेड की सलामी ली। जिसके उपरान्त पुलिस,सी आर पी एफ, एन सी सी कैडिटस और स्कूली बच्चों ने कदम से कदम मिला कर मार्च-पास करते हुए तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलविकास आयुक्त ने जिले में कराए गए विकास कार्यों को उजागर करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन विकास के लिए वचनबद्ध है।