Home » सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने बांटे कम्बल – Seema Suraksha Bal Ke Javaano Ne Baante Kambal

सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने बांटे कम्बल – Seema Suraksha Bal Ke Javaano Ne Baante Kambal

सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने बांटे कम्बल – Seema Suraksha Bal Ke Javaano Ne Baante Kambal

अंतरष्ट्रीय सीमा की रक्षा और सुरक्षा के साथ साथ सीमा सुरक्षा बल अपने कई नेक काम भी करती रहती है जिससे सीमा पर रहने वाले लोगों के साथ सहयोग भी बना रहता है और पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलाभारी के दौरान यह लोग और सुरक्षा बल के जवान मिल कर काम करते है इसी के चलते आज सीमा सुरक्षा बल की 173 वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानो ने अपने खर्चे से जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे इस अवसर पर वाहिनी के उप कमांडेंट गुरिंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्तिथ थे उनके साथ बटालियन के और अधिकारियों सहित स्थानीय गाँवो के सरपंच और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे ! जवानो द्धारा सीमावर्ती क्षेत्र में 5 जगहों पर कार्यक्रम रखे थे जिसमे रेहियाँ गांव के ईंट बनाने वालो भट्टे पर काम करने वाले बाहरी राज्यों के मज़दूर और सीमावर्ती क्षेत्र पर बन रहे दो अलग अलग पुलों के निर्माण पर लगे मज़दूरों को भी उक्त सर्दी के मौसम कम्बल बांटे वहीँ अंत में गांव मंगूचक, चचवाल, चिल्ल्यारी, लोंडी, बोबियाँ आदि कई गांव के जरूरतमंद परिवारों को कम्बल बांटे वहीँ गुरिंदर सिंह ने बताया कि आज हमने करीब 300 जरूरतमंद परिवारों को कम्बल बांटे है यह सारा खर्चा हमारी बटालियन के जवानो और अधिकारियों की मदद से हुआ है ! वहीँ जरूरतमंद लोगों ने भी सीमा सुरक्षा बल के जवानो का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसी सर्दी में हमे इन्होने कम्बल दिया हम इनका तेह दिल से शुक्रिया करते है !

Leave a Reply

Your email address will not be published.