Home » हजारों साल पूराने तालाब की सफाई करने का सांबा पुलिस ने उठाया बीड़ा

हजारों साल पूराने तालाब की सफाई करने का सांबा पुलिस ने उठाया बीड़ा

सांबा पुलिस ने हजारों साल पूराने तालाब की सफाई करने का उठाया बीड़ा

सांबा,: लोगों की सुरक्षा के साथ समाजिक कामों में हमेशा आगे रहने वाली जम्मू कश्मीर पुलिस अब राज्य में सफाई के काम को भी बेहतरी से खर रही है। इसी कड़ी में जिला सांबा की घगवाल पुलिस थाने ने बुधवार को सुबह नरसिंह मंदिर घगवाल के हजारों साल पूराने तलाब में चलाया सफाई अभियान।

थाना प्रभारी घगवाल सुधीर सडोत्रा के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों ने प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर तलाब की सफाई की। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी पीछे नहीं रही और डटकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। तालाब में फैली गंदगी, प्लास्टिक को बाहर निकाल फैंका। पुलिस कर्मियों ने बताया कि देश को स्वच्छ रखने के लिए। अपने आसपास को स्वच्छ रखना होगा। इसी के अंतर्गत बुधवार को सुबह प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर घगवाल में सफाई की गई। यहां जमा कचरे के ढेर को तलाब से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.