कृषि मंत्री कैलाश चौधरी दौरे पर CAA पर दिया बयान - newsonline.media
Home » कृषि मंत्री कैलाश चौधरी दौरे पर CAA पर दिया बयान

कृषि मंत्री कैलाश चौधरी दौरे पर CAA पर दिया बयान

कृषि मंत्री कैलाश चौधरी दौरे वह गांव जाकर स्थानीय लोगों की समस्या को सुन रहे है और उन्हें जल्द ही हल करने का आस्वाशन भी दिया उन्होंने बताया कि CAA हर राज्य को लागू

साम्बा : केंद्र सरकार के मंत्रियों का एक बड़ा दल इस समय जम्मू कश्मीर के दौरे पर है और वह गांव-गांव जाकर स्थानीय लोगों की समस्या को सुन रहे है और उन्हें जल्द ही हल करने का आस्वाशन भी दे रहे है वहीँ इसी सिलसिले में आज गांव राया में कृषि मंत्री कैलाश चौधरी एक कार्यक्रम में पहुंचे जहाँ उनके साथ जिला उपायुक्त साम्बा रोहित खजुरिया एसएसपी साम्बा शक्ति पाठक सहित सभी अधिकारी मौजूद थे वहीँ उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि धारा 370 टूटने के बाद जम्मू कश्मीर मुख्य धारा से जुड़ गया है और अब यहाँ जो पिछले 60 सालो से नहीं हुआ वह अब हमारी केंद्र की सरकार करेगी जिससे यहाँ के लोगों को काफी फायदा होगा ! 

वहीँ अंत में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि CAA हर राज्य को लागू करना होगा क्यूंकि देश की अधिकतर जनता ने इसका स्वीकार किया है और बहुत कम लोग अब इसके विरोध में रह गए है जोकि धीरे धीरे ख़तम हो जायेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.