51 एमएम का जिंदा मोर्टार शैल मिलने के बाद इलाके में बना डर का महौल। - newsonline.media
Home » 51 एमएम का जिंदा मोर्टार शैल मिलने के बाद इलाके में बना डर का महौल।

51 एमएम का जिंदा मोर्टार शैल मिलने के बाद इलाके में बना डर का महौल।

सांबा (Samba): जिला सांबा के बेई नाले से 51 एम एम का जिंदा मोर्टार शैल मिलने से सनसनी फैल गई। यह मोर्टार शैल घगवाल तहसील के पास बेई नाले से मिला। बता दें कि सुबह 11 बजे के करीब दो युवक वहा से गुजरे, तो उन्हें बेई नाले में मोर्टार शैल पढ़ा  देखा तो तुरंत घगवाल पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जिंदा मोर्टार शैल को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस क्षेत्र से बार्डर काफी दूर है। वहीं शैल को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसकी हालत भी ठीक है और यह पुराने नहीं है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने शैल का यहां पर कैसे पहुंचने की जांच करना शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.