Home » सुपरफास्ट बस की ट्रक के साथ टक्कर 12 घायल, तीन जीएमसी जम्मू रेफर |

सुपरफास्ट बस की ट्रक के साथ टक्कर 12 घायल, तीन जीएमसी जम्मू रेफर |

जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुपरफास्ट बस की ट्रक के साथ टक्कर 12 घायल,  तीन जीएमसी जम्मू रेफर

साम्बा : –  जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला सांबा के घगवाल में सुबह 10:00 बजे के करीब सुपर फास्ट बस जो कि कठुआ से जम्मू की तरफ जा रही थी एक ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई जिससे हादसे में 12 लोग जख्मी हो गए।

वहीं हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बाद घायलों को तुरंत घगवाल के ट्रामा सेंटर अस्पताल और जिला सांबा में पहुंचाया गया जहां पर तीन को गंभीर हालत देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया । हादसा इतना भयानक था कि बस के अगले हिस्से के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए ।।

वही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस अपनी तरफ से जा रही थी और आगे से जब ट्रक निकला तो एक ट्रक और टिपपर के साथ इस बस की जोरदार भिड़ंत हो गई ।जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से उड गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.