Home » मोहाली में कृषि विभाग कर्मचारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन।

मोहाली में कृषि विभाग कर्मचारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन।

जनवरी माह का वेतन रिलीज करवाने के लिए वीरवार को कृषि विभाग मनिस्ट्रियल गौरमिंट एम्प्लाइज यूनियन की ओर से मोहाली में धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार की नीतियों की आलोचना की साथ ही कर्मचारियों को 24 फरवरी को होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश की समूह मुलाज़िम जथेबंधिया ने अपनी सयुक्त मांगो को लेकर पंजाब की कॉग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है,इसी के रोष सवरूप 24 फरवरी को मोहाली में विशाल रोष रैली कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जायेगा। इस रैली को सफल बनाने के लिए पंजाब एंड यूटी एम्प्लाइज एक्शन कमेटी और पंजाब सूबोर्डिनेट सर्विसज फेडरेशन की ओर से कर्मचारियों की गेट रैलीया की जा रही है,इसके मद्देनजर खेतीबाड़ी विभाग मनिस्ट्रियल गौरमिंट एम्प्लाइज यूनियन की ओर से मोहाली फेज-6 खेती भवन में गेट रैली पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया और रुके हुए वेतन को जल्द रिलीज करवाने की मांग की गई। कर्मचारियों को पक्का करने,पे कमीशन की रिपोर्ट लागु नहीं की जा रही है,पेंशन, डीए को लागू करने समेत अन्य मांगो को पूरा करने की मांग राखी है।

वही कर्मचारी नेता रघुबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आये तीन साल का समय बीत गया है,और कर्मचारियों की मांगे पूरी करने तीन साल का समय बहुत है,लेकिन सरकार ने  ने जो वायदे किए थे,सत्ता में आने के बाद किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। इस लिए सभी मुलाज़िमों की मांगें को लेकर 24 फरवरी को मोहाली में ला-मिशाल रैली करके संघर्ष का बिगुल बजाया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.