Home » बीडीसी चेयरमैन व एसएचओ घगवाल और नरसिंह मंदिर कमेटी ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।

बीडीसी चेयरमैन व एसएचओ घगवाल और नरसिंह मंदिर कमेटी ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।

साम्बा:– केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन द्वारा तरह तरह के अभियान चलाए जा रहें हैं वही दूसरी तरफ बीडीसी चेयरमैन घग्वाल विजय टगोत्रा, एसएचओ घगवाल सुधीर सडोत्रा और नरसिंह मंदिर कमेटी घगवाल ने भी लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया। आज इसी कड़ी में बीडीसी चेयरमैन व एसएचओ घगवाल और नरसिंह मंदिर कमेटी ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। लोगों को समझाते हुए बीडीसी चेयरमैन ने कहा की इस बीमारी से बचने का तरीका भी हम लोगों के पास ही हैं। अगर हम लोग अपने आप को सतर्क रखेंगे और भीड़ वाले इलाके में आने जाने से परहेज करेंगे तो हम इस कोरोना वायरस से बच सकते हैं। उन्होंने लोगो से अपील की है कि लोग मास्क का इस्तेमाल करें और समय समय पर हाथ को धोये और अगर उन्हें बुखार, जुकाम खांसी आदि की शिकायत होती है तो वह जल्द से जल्द चिकित्सक सलाह लें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.