Home » सांबा पुलिस ने मुख्य चौक पर लोगों की जमकर पिटाई की।

सांबा पुलिस ने मुख्य चौक पर लोगों की जमकर पिटाई की।

घरों से बाहर निकले तो जमकर होगी कुटाई
सांबा पुलिस ने मुख्य चौक पर लोगों की जमकर पिटाई की

सांबा : 21 दिन लाकडाऊन पर आज सुबह सांबा पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है और जो भी घरों से बाहर निकल रहा है उसकी जमकर पिटाई हो रही है सुबह के समय भी सांबा पुलिस ने जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के सांबा मुख्य चौक पर बेवजह घूम रहे लोगों को मुर्गा बनाया और जो आगे से बातें करते हो दिखाई दिया उसकी जमकर पिटाई की गई और ऐसा अब लगातार हो रहा है और पुलिस ने पूरी तरह से अपनी कडा रूख अपना लिया कि जो भी उन्हें घरों से बाहर निकलेगा उसी समय उसकी पिटाई कर दी जाएगी और उसको पकड़ लिया जाएगा।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आज सुबह कोरोना वायरस से एक मोत हो गई और उसके बाद अब लोगों पर भी सख्ती भी की जा रही है और अब पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि घरो से  बाहर नहीं निकले तो उनकी जमकर पिटाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.