Home » संत निरंकारी मिशन ने पीएम केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष मे दिया अपना योगदान

संत निरंकारी मिशन ने पीएम केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष मे दिया अपना योगदान

संत निरंकारी मिशन मानव सेवा में अग्रसर
प्रधानमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ कई राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोषों में 50 50 लाख की आर्थिक सहायता का योगदान

मोहाली , अप्रैल 14

निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन ने पीएम केयर फंड में 5 करोड़ और हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहतकोष में प्रत्येक को 50-50 लाख रुपये का योगदान दिया है। माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और सभी संबंधित मुख्यमंत्रियों ने अपने ट्वीट के माध्यम से मिशन के इन योगदानों की सराहना और प्रशंसा की है।

ब्रांच मोहाली की तरफ से कोरोना के कारण लॉकडाऊन के चलते सैकड़ों पैकेट राशन के मोहाली के प्रशासन को जरूरतमंद परिवारों में बाटने के लिए दिए जिसकी मोहाली प्रशासन ने प्रशंसा की है। और भी इसके इलावा सैकडों पैकट राशन जरूरतमंद परिवारों को दिए गए।
संत निरंकारी मिशन के प्रबंधक एवं सेवादार 24 मार्च 2020 को जैसे ही भारत के प्रधान मंत्री ने देश भर में तालाबंदी की घोषणा की, संत निरंकारी मंडल को एहसास हुआ कि जरूरतमन्दों एवं उनके परिवारों के लिए जीवनावश्यक खाद्य पदार्थों की जरूरत होगी। अतः संत निरंकारी मंडल ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं राशन प्रदान करने के लिए पूरे भारतवर्ष में स्थापित मिशन के सभी 95 जोनों पर और 3000 से अधिक शाखाओं को खाद्य सामग्री एवम भोजन वितरण की सेवा का संदेश भेजा। उस दिन से, निरंकारी मिशन के भक्त और संत निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवक रोजाना लाखों लोगों को सूखा राशन और लंगर प्रदान कर रहे हैं। एक संगठन के रूप में, हर दिन लगभग एक लाख लोगों को ताजा तैयार किया हुआ लंगर बाँटा जा रहा है। भारत के प्रमुख और यहां तक कि छोटे शहरों में भी निरंकारी मिशन की शाखाएं किसी न किसी तरह से योगदान दे रही हैं। कुछ चाय और बिस्किट वितरित कर रही हैं तो कुछ लंगर तैयार कर रही हैं द्य कुछ सूखे राशन की पेशकश कर रही हैं। कई शाखाएँ अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं प्रशासनिक सेवाओं में लगे कर्मचारियों सहित जरूरतमन्दों के लिए भोजन, जलपान और चाय की सेवा कर रही हैं। मिशन की देश भर में फैली शाखाओं ने जरूरतमंद परिवारों को लगभग 100000 पैकेट सूखा राशन वितरित किया है।

 

Also See: All Schools in Chandigarh may remain closed till 15th May

 

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा डॉक्टरों और मेडिकल कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली सरकार को10000 पीपी ई किट भी दी जा रही है और कई योगदान दिए जा रहे हैं। मिशन की यह सामाजिक कल्याण शाखा एक हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों को चिकित्सा सलाह और सहायता प्रदान कर रही है, जिसमें मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम सहित अन्य अस्पतालों के मेडिकोज के साथ मिशन के विभिन्न डॉक्टरों द्वारा भाग लिया जा रहा है। ग्लोबल मेडिकल इमरजेंसी के इस पल में रक्तदान करने के लिए भी फाउंडेशन आगे आया है ।

संत निरंकारी मिशन ने अपने सत्संग भवनों को भी राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जरूरत पड़ने पर कोरेंटिन केंद्रों के रूप में उपलब्ध कराने की पेशकश की है। मोहाली जिले का डेराबस्सी और हरियाणा का यमुना नगर भवन का उपयोग पहले से ही कोरेंटिन केंद्र के रूप में किया जा रहा है।

संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरुकता के अपने मूल विचारधारा के साथ पिछले 90 वर्षों से समाज के सामाजिक उत्थान, राहत और पुनर्वास में योगदान दे रहा है। मिशन के पिछले गुरुओं के भांति इस प्रेम भाईचारे वाले मिशन को वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी मिशन को आगे लेकर जा रहे हैं। सद्गुरु माता जी ने भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा है कि हमें सेवा करते समय स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकारी निर्देशों का बारीकियों से पालन करना है। सोशल डिस्टेंस रखते हुए मुंह पर मास्क हाथो में ग्लोव्ज पहन कर सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए सेवाएं निभानी हैं।

सद्गुरु माता जी का कहना है कि इस संसार मे रहने वाले बहन-भाई सब अपने हैं और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। हम किसी पर अहसान नही कर रहें हैं। मिशन देश के साथ खड़े होने की प्रतिज्ञा करता है, वर्तमान वह संकट को जल्द से जल्द दूर करने के लिए प्रार्थना करता है, ताकि चारों ओर खुशहाली हो।

Also See: प्रधानमंत्री जन धन खातों से 500 रूपए निकालने के लिए दूर-दराज से आ रहे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published.