Home » पार्षद की कार को लगी आग, चंद मिनटों में ही जलकर हो गई राख।

पार्षद की कार को लगी आग, चंद मिनटों में ही जलकर हो गई राख।

(सांबा) : सांबा नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 के पार्षद राज सिंह की कार को आज शहर के हरि सिंह चौक में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और आलम यह रहा कि चंद मिनटों में ही कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक कार का कुछ भी हिस्सा बाकी नहीं बचा।

वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौके पर पहुंची सांबा पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। जानकारी अनुसार पार्षद राज सिंह नगर परिषद सांबा के दफ्तर में किसी काम के सिलसिले में आए थे और उन्होंने अपनी कार को नगरपालिका के दफ्तर के बाहर हरि सिंह चौक में पार्क किया था और वे जब अपने काम के लिए अंदर गए तो चंद मिनटों बाद ही उन्हें सूचना मिली कि कार में आग लग गई है वहीं जब वहां पर पहुंचे तो तब तक कार को आग ने पूरी तरह से अपनी जकड़ में ले लिया था और चंद मिनटों पूरी तरह से जलकर राख हो गई और उन्हें कार के भीतर से कोई भी जरूरी दस्तावेज निकालने का मौका भी नहीं मिला जो की पूरी तरह से जलकर राख होंगे।
Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.