100 किलो चुरा पोस्त व 22 ग्राम अफीम समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार - newsonline.media
Home » 100 किलो चुरा पोस्त व 22 ग्राम अफीम समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार

100 किलो चुरा पोस्त व 22 ग्राम अफीम समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार

दोनो आरोपियो के खिलाफ पहले भी दर्ज है नशा तस्करी के मामले

सीनियर पुलिस कप्तान हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों के तहत नशे के स्मगलरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम दुआरा आज बाघा पुराना पुलिस ने नाके दौरान आई 20 कार सवार दो लोगो को 100 किलो चुरा पोस्त व 22 ग्राम अफीम बरामद कर दो नशा तस्करों को पुलिस ने काबू किया है । वही बाघा पुराना के एस एच ओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाघा पुराना के कोटला रएका में नाका लगाया था और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । उसी दौरान एक आई 20 कार वहां आई पुलिस ने कार को रोका जांच करने पर 1 क्विंटल चुरा पोस्त व 22 ग्राम अफीम बरामद हुई और पुलिस ने दोनों आरोपियो को ग्रिफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया के इनके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.