Home » कला प्रदर्शनी प्राकीर्ति का आयोजन कल से

कला प्रदर्शनी प्राकीर्ति का आयोजन कल से

प्राचीन केंद्र केन्द्र की आर्ट गैलरी में सजेंगी प्रशांत एवं कीर्ति की कलाकृतियां

संगीत एवं कला को समर्पित प्राचीन केंद्र केन्द्र द्वारा सैक्टर 35 स्थित आर्ट गैलरी में एक युगल कला प्रदर्शनी प्राकीर्ति का आयोजन किया जा रहा है । यह कला प्रदर्शनी जाने माने कलाकार प्रशांत सरकार एवं उनकी पत्नी कीर्ति सरकार द्वारा लगाई गई है । इस शो में इन दोनों कलाकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियां सजेंगी ।

प्राचीन कला केंद्र द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र के सचिव सजल कौसर ने बताया कि प्राचीन कला केन्द्र चंडीगढ़ की ऐसी सांस्कृतिक संस्था है जो अपने विभिन्न कलात्मक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है । केन्द्र द्वारा चंडीगढ़ ही नहीं भारत के विभिन्न स्थानों में सांस्कृतिक आयोजन करवाए जाते हैं ।

प्रशांत सरकार एवं उनकी पत्नी कीर्ति सरकार की कलात्मक शैली बेहद अनोखी और रचनात्मक है। इन दोनों ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कलाकृतियों का खूबसूरत प्रदर्शन करके कला प्रेमियों की सराहना प्राप्त की है ।

Also see :

Leave a Reply

Your email address will not be published.