Rajkummar Rao and Patralekhaa Wedding - अब से कुछ देर में बंध जाएंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में - newsonline.media
Home » Rajkummar Rao and Patralekhaa Wedding – अब से कुछ देर में बंध जाएंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में

Rajkummar Rao and Patralekhaa Wedding – अब से कुछ देर में बंध जाएंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में

Rajkummar Rao and Patralekhaa Wedding – अब से कुछ देर में बंध जाएंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में

न्यू चंडीगढ़ में हो रही है Rajkummar Rao and Patralekhaa Wedding

बॉलीवुड से पहुंचे फराह खान, हुमा कुरैशी. अदिति राव हैदरी एवं अमर कौशिक

शादी का कार्ड हुआ लीक

Rajkummar Rao and Patralekhaa Weddingबॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्ल फ्रेंड पत्रलेखा आज दोपहर को मंत्रो उच्चारण के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे, अब से कुछ देर बाद ही उनकी शादी के फेरे आरम्भ होंगे। न्यू चंडीगढ़ के एक होटल में उनकी शादी का आयोजन किया गया है तथा वेन्यू को राजस्थानी स्टाइल में रॉयल लुक दिया गया है, शादी की सभी रस्में तीन दिन चलीं , जिसमें परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड से चुनिंदा मेहमान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। बॉलीवुड से फराह खान, हुमा कुरैशी. अदिति राव हैदरी एवं अमर कौशिक इत्यादि उनके फ्रेंड्स चंडीगढ़ पहुंचे।

वेलकम पार्टी में थीम वाइट एंड क्लासिक रखा गया। पार्टी में राजकुमार ने पत्रलेखा को अंगूठी पहना कर प्रोपोज किया, बाद में दोनों ने कपल डांस किया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि शादी कि वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर न हो पाएं। रात में शादी का रिसेप्शन रखा गया है।

शादी का कार्ड हुआ लीक

सोशल मीडिया पर उनके एक फेन ने शादी का इनविटेशन कार्ड लीक कर दिया है. जिसमें शादी का वेन्यू न्यू चंडीगढ़ का ओबेराओ सुखविलास रिसोर्ट बताया गया है।

Also see :
इंतजार खत्म : चंडीगढ़ के बर्ड पार्क का उद्घाटन होगा कल

Leave a Reply

Your email address will not be published.