गौरवपूर्ण इतिहास को दिखाने का सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का कदम सराहनीय : ओम प्रकाश यादव - newsonline.media
Home » गौरवपूर्ण इतिहास को दिखाने का सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का कदम सराहनीय : ओम प्रकाश यादव

गौरवपूर्ण इतिहास को दिखाने का सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का कदम सराहनीय : ओम प्रकाश यादव

चंडीगढ़,  22 नवम्बर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हमारे पूर्वजों को बहुत कुर्बानियां देनी पड़ी थी। देशभक्तों की शहादत के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग सभी जिलों में डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। “आजादी के अमृत महोत्सव ” के तहत स्वतंत्रता संग्राम के  गौरवपूर्ण इतिहास को दिखाने का  यह कदम बहुत सराहनीय है। श्री यादव आज नारनौल ,पंचायत भवन में तीन दिन तक लगने वाली डिजिटल प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की हर लड़ाई में हरियाणा का विशेष योगदान रहा है। 1857 की क्रांति में महेंद्रगढ़ जिला के नसीबपुर गांव की धरती पर  अंग्रेजो के खिलाफ हुए युद्ध में हजारों नागरिकों ने एक ही दिन में शहादत दी थी। हमारी युवा पीढ़ी को इस इतिहास की जानकारी देना बहुत जरूरी है ताकि वे आजादी के महत्व को समझें।

शुभारंभ के बाद आज दिनभर चली इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आजादी के लिए हरियाणा के नागरिकों के योगदान को समझा। तस्वीरों और अभिलेखों को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। यह प्रदर्शनी 22, 23 और 24 नवंबर को हर रोज 10 से 4 बजे तक लगाई जाएगी।

इस प्रदर्शनी में अभिलेखागार विभाग द्वारा संरक्षित किए गए महत्वपूर्ण अभिलेखों की फोटो प्रति भी डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई है।
क्रमांक -2021
शालू शर्मा

Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.