Home » मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में हुए नतमस्तक

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में हुए नतमस्तक

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में हुए नतमस्तक
मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में हुए नतमस्तक
पंजाब और पंजाबियों की तरक्की और खुशहाली के लिए की कामना
दोनों धार्मिक स्थलों के लिए 11-11 लाख रुपए अनुदान देने का ऐलान
नकोदर, 26 दिसंबर:
Chief Minister Charanjit Singh Channi paid obeisance at Dera Baba Murad Shah and Darbar Almast Bapu Lal Badshah
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में मत्था टेका और पंजाब एवं पंजाबियों की तरक्की और खुशहाली के लिए कामना की।
शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली आदि नेताओं समेत डेरा बाबा मुराद शाह पहुँचे, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नतमस्तक होते हुए पंजाब की और बेहतर ढंग से सेवा करने के लिए दुआ की। डेरों के ट्रस्टी द्वारा मुख्यमंत्री को शॉल भेंट किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आई संगत के साथ मुलाकात और बातचीत भी की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने चाय का लंगर भी छका।
Chief Minister Charanjit Singh Channi paid obeisance at Dera Baba Murad Shah and Darbar Almast Bapu Lal Badshah
इसी दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में भी मत्था टेका। मत्था टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री ने दरबार परिसर का चक्कर लगाते हुए संगत से बातचीत भी की। उन्होंने पंजाब में शान्ति और खुशहाली की कामना की। दरबार के मुख्य सेवक और लोक सभा मैंबर हंस राज हंस और अन्य शख्सियतों समेत मुख्यमंत्री ने लंगर भी छका।
Chief Minister Charanjit Singh Channi paid obeisance at Dera Baba Murad Shah and Darbar Almast Bapu Lal Badshah
मुख्यमंत्री ने दोनों धार्मिक स्थलों के लिए 11-11 लाख रुपए की अनुदान राशि का ऐलान भी किया।
इस मौके पर अन्यों के अलावा आई.जी. जालंधर ज़ोन जी.एस. ढिल्लों, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण सतिन्दर सिंह और कांग्रेसी नेता नवजोत दहिया, अशवन भल्ला, सोनू ढेसी, हनी जोशी, सुखविन्दर कोटली, अमृतपाल भोंसले आदि उपस्थित थे।
————-
Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.