पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा राजपुरा हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान
ख्¬ाराब मौसम के बावजूद लोगों की रैली ने सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई : चन्नी
बनूड़ में सरकारी कालेज बनाने का ऐलान
बनूड़ को जल्द ही सब-डिविज़न का दिया जायेगा दर्जा
उनकी सरकार द्वारा जन समर्थकी पहलकदमियों का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बाज़ीगर भाईचारे को उनके कब्ज़े वाले प्लाटों पर मल्कीयत के अधिकार दिए जा रहे हैं और ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत लाल लकीर के अंदर रहते लोगों को भी मल्कीयत के अधिकार दिए जा रहे हैं।
राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज़ की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक हलके सर्वपक्षीय विकास के इलावा समाज के सभी वर्गों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए दिन-रात तत्पर हैं।
इस मौके पर लोगों को संबोधन करते हुये विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज़ ने कहा कि अब पंजाब के लोगों को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिससे आम लोग आसानी से मिल सकते हैं जबकि पहले वाला मुख्यमंत्री पूरा साल अपनी पार्टी के विधायकों को ही नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री का, उनकी सरकार की तरफ से 100 दिनों के दौरान राजपुरा हलके के विकास को यकीनी बनाने के लिए 41 करोड़ रुपए मुहैया करवाने के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर अन्यों के इलावा पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, विधायक निर्मल सिंह सुतराना, ज़िला यूथ कांग्रेस (ग्रामीण) के प्रधान निर्भय सिंह मिलटी, प्रधान ज़िला कांग्रेस (ग्रामीण) गुरदीप सिंह ऊंटसर, नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान नरिन्दर शास्त्रीय, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) गौतम जैन और एस.एस.पी डा. सन्दीप गर्ग शामिल हैं।
——–




Leave a Reply