चण्डीगढ़, 27 जनवरी- गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा की पांच विभूतियों को पदमश्री पुरस्कार मिलने पर राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। - newsonline.media
Home » चण्डीगढ़, 27 जनवरी- गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा की पांच विभूतियों को पदमश्री पुरस्कार मिलने पर राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

चण्डीगढ़, 27 जनवरी- गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा की पांच विभूतियों को पदमश्री पुरस्कार मिलने पर राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

चण्डीगढ़, 27 जनवरी- गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा की पांच विभूतियों को पदमश्री पुरस्कार मिलने पर राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि इन सभी विभूतियों ने विभिन्न क्षे़त्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर पुरस्कार पाया है। इससे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले देश के 128 व्यक्तियों को प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए गए हैं। जिनमें हरियाणा की पांच विभूतियों को पदमश्री मिलना प्रदेशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि नीरज चैपड़ा व सुमित अंतिल को खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पुरस्कार से नवाज़ा गया है। पानीपत के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो-ओलंपिक में जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का भाल उंचा किया है । इसी प्रकार से टोक्यो पैरालंपिक में सोनीपत हरियाणा के सुमित आंतिल ने भी जेवलिन थ्रो में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। केन्द्र सरकार द्वारा दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार से नवाज़े जाने से युवाओं का खेलों के प्रति और अधिक रूझान बढ़ेगा और भविष्य में खेल के क्षेत्र में और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगें।

उन्होंने कहा है कि भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्यक्रता श्री ओम प्रकाश गांधी को भी समाज सेवा के लिए पदमश्री प्रदान किया गया है। श्री गांधी ने लड़कियों की शिक्षा के लिए बेहतर कार्य किया है। इसी प्रकार से प्रो0 राघवेंद्र तंवर को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में क्षेष्ठ कार्य करने की बदौलत पदमश्री से नवाजा गया है। इनके इलावा श्री एम.एल.मदान को विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पदमश्री से नवाज़ा गया है। इन्होनें इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक से पशु प्रजनन प्रणाली पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। इसी कार्य के लिए उन्हें हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड भी मिल चुका है।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि पांच विभूतियों को पदमश्री पुरस्कार मिलने पर हरियाणा सरकार, प्रदेश की जनता और पुरस्कार प्राप्तकर्ता परिजनों को बधाई दी।

Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.