Home » आम आदमी पार्टी एक नम्बर झूठी, मक्कार ,करप्ट – संयुक्त समाज मोर्चा

आम आदमी पार्टी एक नम्बर झूठी, मक्कार ,करप्ट – संयुक्त समाज मोर्चा

आम आदमी पार्टी एक नम्बर झूठी, मक्कार ,करप्ट – संयुक्त समाज मोर्चा

भगवंत मान , केजरीवाल ,कुलवंत सभी आप वाले  सत्ता के भूखे ,

येन केन प्रकरेण , साम दाम दंड भेद ,लगा रहे  सभी युक्ति केवल सत्ता के लिए – रवनीत बराड़ , सतबीर सिंह वालिया ,प्रवक्ता संयुक्त समाज मोर्चा

कुलवंत द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में करोड़ों असर करने की ऑडियो जन तक

कुमार विश्वास की वीडियो पर तो हुई तुरंत कार्यवाही , संयुक्त समाज मोर्चा की चुनाव आयोग को केजरीवाल के फिरकापरस्त बयान पर दी शिकायत पर नहीं हो रही कार्यवाही

चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त समाज मोर्चा के रवनीत बराड़ सतवीर सती ने जग जाहिर की आपकी सत्ता की भूख को लेकर घोर करप्शन, झूठ, सांठगांठ  के इरादे।
सतबीर वालिया ने कहा कि अभी तो आप के सरकार बनाने के ख्वाब दूर हैं ,इस पर भी राघव चड्ढा 10 मार्च के बाद सभी विरोधियों पर पर्चा दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं , हालांकि केजरीवाल ने  अन्य पार्टियों पर पर्चे करवाने का दोष लगाया था व खुद को पर्चों की राजनीति से अलग रखने की बात कही थी
मोहाली से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत ब्रांड ने गत दिन चंडीगढ़ प्रेस क्लब में गुरतेज पन्नू द्वारा रिलीज की गई ऑडियो का जिक्र करते हुए आप प्रत्याशी कुलवंत सिंह पर चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के लिए करोड़ों रुपए की पेशकश के सामने आने पर मोहाली की जनता को आगाह करते हुए कहा गया कि अब तो कुलवंत सिंह  का असली चेहरा आपके सामने आ गया है अब आप ही सोचे कि वोट किसे डालें।
 रवनीत बराड़ व सतबीर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की संयुक्त मोर्चा  मोर्चा ने जब आप से गठबंधन की सोची  थी तभी उनका असली चेहरा सामने आ गया था लेकिन सबूतों के अभाव में मोर्चा चुप बैठा हुआ था लेकिन अब हम चुप नहीं रहेंगे अब हम चीख चीख कर पंजाब की जनता को सच्चाई बताएंगे वह उन्हें अपना कीमती वोट आपको ना देने की गुजारिश करेंगे।
रवनीत ब्रॉड ने भगवंत मान की सच्चाई उन्हीं का ऑडियो सुनाते हुए बताया कि  सी एम चेहरा घोषित करने के 3 दिन पहले ही उन्होंने गुरतेज पन्नों को बता दिया था कि उन्हें केजरीवाल सीएम का चेहरा घोषित करने वाले हैं जिससे यह साबित होता है कि पब्लिक से सीएम का चेहरा चुनने की कवायद सिर्फ और सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा थी
रवनीत बराड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ सोशल मीडिया ,डिजिटल मार्केटिंग व ट्विटर ट्रोलिंग के जरिए पंजाब के लोगों में आप की  कृत्रिम हवा बना कर सत्ता हथियाना चाहती है जिसे पंजाबी कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.