Home » पंचकूला के सेक्टर 20 के पॉश क्लब में सुबह 4 बजे चले डंडे और तलवारें

पंचकूला के सेक्टर 20 के पॉश क्लब में सुबह 4 बजे चले डंडे और तलवारें

पंचकूला के सेक्टर 20 के पॉश क्लब में नाईट पार्टी के बाद सुबह 4 बजे क्लब के बाउंसरों और पार्टी करने वाले युवकों में जमकर लात, घुसे, डंडे और तलवारें चली। मामला यू था कि दो युवक तीन युवतियों के साथ पार्टी करने आये थे।

उसी दौरान बिल को लेकर वहां क्लब के संचालकों के साथ युवकों की बहस हो गयी। और बीच बचाव करने आये बाउंसरों के साथ भी हाथा पाई हो गयी और आरोपी युवकों ने कुछ अन्य युवकों को फोन करके मौके पर बुला लिया।

दो गाड़ियों में सवार करीब दर्जन भर युवकों ने डंडों और तलवारों से बाउंसरो और क्लब के लोगो के ऊपर हमला कर दिया।

झगड़े के दौरान आरोपी युवक बिल के पैसे लेने आए क्लब के एक वेटर को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए।

 

जब झगड़ा बढ़ने लगा तो युवकों ने युवतियों के साथ मौके से भागने की कोशिश की तब एक जयंत नामक वेटर ने बिल के पैसे लेने के लिए गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार युवक युवतियों ने करीब 100 मीटर तक गाडी के बोनट से घसीटते हुए ले गए।

जिस से जयंत को काफी चोट लगी है, उसके दोनों हाथों की हड्डी टूट गयी और पैर में भी हुआ फैक्टर हुआ।

जिसका इलाज पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

झगड़े के दौरान युवतियां भी तलवारे लहराते नज़र आई।

For more information, stay updated with – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.