किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू से ही कड़े प्रबंध किए गये हैं - शत्रुजीत कपूर | - newsonline.media
Home » किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू से ही कड़े प्रबंध किए गये हैं – शत्रुजीत कपूर |

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू से ही कड़े प्रबंध किए गये हैं – शत्रुजीत कपूर |

किसानों के 13 फरवरी को पंजाब से दिल्ली वाया अम्बाला में दिल्ली कूच को लेकर शनिवार को हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने शंभु बोर्डर, सद्दोपुर बोर्डर का निरीक्षण करते हुए यहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा  किए गए इंतजामों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ आईजी अम्बाला रेंज सिबास कविराज, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, उपायुक्त अम्बाला डा. शालीन विशेष तौर पर मौजूद रहे।

13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू से ही कड़े प्रबंध किए गये हैं। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए रूपरेखा तैयार करते हुए उस पर कार्य भी कर रही है। बीते दो दिन पहले जहां से किसानों के आने की आशंका है, उन स्थानों को चिन्हित करते हुए कईं स्थानों पर नाके लगाने बारे भी निर्देश दिए गये हैं। शंभु बोर्ड के साथ-साथ अन्य सभी नाकों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में आज डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने उक्त दोनों बोर्डरों का निरीक्षण करते हुए यहां पर पुलिस द्वारा जो प्रबंध किए गये हैं, उसकी आईजी अम्बाला व पुलिस अधीक्षक अम्बाला से विस्तृत जानकारी हासिल की। उपायुक्त डा. शालीन ने भी जिला प्रशासन द्वारा यहां पर जो प्रबंध किए गये हैं उस बारे में भी उन्हे अवगत करवाया। उपायुक्त ने डीजीपी हरियाणा को अवगत करवाया कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखते हुए कार्य कर रहे है।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media