भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच हरियाणा की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विषयों पर बातचीत हुई। नायब सैनी ने भूपेंद्र यादव को बताया कि हरियाणा में जनता मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों और योजनाओं से खुश है और लोकसभा चुनाव में सभी दसों सीटें जनता के आशीर्वाद से भाजपा जीत लेगी। जानकारी के अनुसार नायब सैनी लगभग एक घंटे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ रहे। श्री यादव से मुलाकात के बाद श्री सैनी ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। समसामयिक विषयों पर सारगर्भित बातें हुई हैं।
इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए जीवन लगाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, पिछड़ों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नरसिम्हा राव, साइंटिस्ट एम. एस स्वामी नाथन को भारत रत्न देने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए अपना जीवन लगा देने वालों को भारत रत्न से नवाजने की घोषणा से देश की जनता खुश हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री एलके आडवाणी, स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर और स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय नरसिम्हा राव, हरित क्रांति के जनक स्वर्गीय डा. एम.एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने से देश का मान बढ़ेगा।
For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media




Leave a Reply