उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक | - newsonline.media
Home » उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक |

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक |

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल और वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत जिले में राई स्थित मोती लाल नेहरू खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को संघ लोक सेवा आयोग की यू पी एस सी की परीक्षा में 176वी रैंक हासिल हुई है। कुहू की इस सफलता से परिवार में प्रसन्नता का माहौल है। शुभचिंतकों की ओर से बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
कुहू इस सफलता से पहले खेल मैदान में भी सफलता के झंडे गाड़ती रही है। कुहू को खेलो में राष्ट्रीय स्तर के 17 पदक मिले है। खेल के दौरान घुटने में चोट के चलते कुहू को ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। इसके बाद कुहू ने यूपीएससी की आईपीएस परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। यू पी एस सी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को ही घोषित किया गया।
अशोक अग्रवाल हरियाणा के ही पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी है। उत्तराखंड के डीजीपी पद पर रहते हुए अशोक अग्रवाल ने साइबर क्राइम को काबू करने के क्षेत्र में विशेष कार्य किया। उन्होंने इस विषय पर पुस्तक भी लिखी। भारतीय पुलिस सेवा के क्षेत्र में आने का फैसला उन्होंने कैसे किया,इस सवाल के जवाब में कुहू ने कहा कि इसके लिए उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिली। परीक्षा की तैयारी में भी उन्होंने मार्ग दर्शन किया।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.