Home » यह देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

यह देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

कैथल में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह देश की दशा और दिशा तय करने वाला चुनाव है। इसलिए आप सभी 25 मई को बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लें और भाजपा को जिताने का काम करें। श्री सैनी ने इस दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस को भ्रष्टाचारी पार्टी बताता था। अपने बच्चों की कसम खाता था कि कांग्रेस और सोनिया गांधी की जांच कराई जाए तो बड़े राज खुलेंगे। मै उनके साथ कभी नहीं जाउंगा आज उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने घमंडिया गठबंधन बना लिया है। ये सब मिलकर भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। परिवारवाद को बचाने का काम कर रहे हैं। जो दिल्ली में बेहतर शिक्षा की बात करता था आज उसने गली-गली में शराब के ठेके खोल दिए और उसका कमिशन भी खा गया। यहीं नहीं ठेकों का कमिशन घर के अंदर तक पहुंचाने का काम किया है। उसके ऊपर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। आज वह जेल के अंदर पड़ा है। लेकिन कुर्सी छोड़ने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे दल का प्रत्याशी कांग्रेस ने यहां उतारा है। आज उनका एजेंडा भ्रष्टाचारियों को बचाने का है। ऐसे लोग देश का क्या विकास करेंगे।

बॉक्स
मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम दुनिया में चमक रहा है। भारत लगातार तरक्की कर रहा है। आप इस चुनाव में सभी दस सीटें भाजपा की झोली में डालकर देश को आगे बढ़ाने का काम करें। मैं आपको श्री मोदी की राम राम देने आया हूं। आपको हाथ जोड़कर राम राम करने आया हूं। यह देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह गांव या वार्ड का चुनाव नहीं है। यह दुनिया में भारत की भूमिका को तय करने का चुनाव है। यह भारत को तेज गति से आगे बढ़ाने वाला चुनाव है। इसलिए सभी वोट डालने और डलवाने का काम करें।

बॉक्स
हरियाणा ने तेज गति से विकास किया
सीएम सैनी ने कहा कि दस सालों में पीएम नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा ने भी तेज गति से विकास किया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, विश्वविद्यालय खुले हैं, मेडिकल कॉलेज खुले हैं। युवाओं को नौकरी मिली है। प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। अब मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। सरकार ने भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र भी बदला है, प्रदेश भी बदला है और भारत देश भी बदला है।

बॉक्स
2047 तक भारत विकसित देश बनेगा
श्री सैनी ने कहा कि मोदी जी ने देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए हरियाणावासी भी अपना योगदान दें और सभी दस सीटों पर कमल का फूल खिलाएं। इससे देश में एक मजबूत और जवाबदेह सरकार बनेगी। देश विकास करेगा और तेज गति से आगे बढ़ेगा। आज देश के हर गरीब तक लाभ पहुंच रहा है। हर किसान को सम्मान मिल रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सम्मान मिल रहा है। मोदी जी गरीबों को मकान बनाकर दे रहे हैं। हर घर नल योजना के तहत सबके घरों में स्वच्छ जल मिल रहा है।

बॉक्स
आप कमल का बटन दबा दें और सारे काम हम पर छोड़ दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 25 मई को कमल का बटन दबाकर भाजपा को बड़े मार्जन से जितवा दिजिए और अपने सभी काम हम पर छोड़ दिजिए, हम किसी को कोई परेशानी नहीं आने देंगे। प्रदेश के विकास के लिए पूरा जी जान लगा देंगे। आप नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएं और देश को मजबूत करें। इससे हमारा देश दुनिया में नंबर वन देश बनकर उभरेगा।

 

For more information, stay updated with – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.