Home » पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, श्याम लाल बंसल बने मेयर

पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, श्याम लाल बंसल बने मेयर

पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, श्याम लाल बंसल बने मेयर

चंडीगढ़, 13 मई। Panchkula नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को 36,252 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

श्याम लाल बंसल को कुल 68,544 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 32,292 वोट प्राप्त हुए।

20 वार्डों में भाजपा का दबदबा

पंचकूला नगर निगम के सभी 20 वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने 17 वार्डों में जीत हासिल की। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

वार्ड नंबर-1 से परमजीत कौर विजयी

वार्ड नंबर-1 से भाजपा उम्मीदवार परमजीत कौर ने 2,358 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 3,833 वोट मिले।

नगर निगम चुनाव में भाजपा की इस जीत को पंचकूला में पार्टी की मजबूत पकड़ और संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.