Home » आज श्री राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से कैम्प कार्यालय में भेंट की।

आज श्री राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से कैम्प कार्यालय में भेंट की।

आज श्री राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से कैम्प कार्यालय में भेंट की। इस दौरान सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सत्संग व्यास के पदाधिकारियों द्वारा आग्रह किया गया कि यदि सरकार को आइसोलेशन सेंटर बनाने हेतु भवन की आवश्यकता है तो राधा स्वामी सत्संग व्यास के भवनों को सरकार इस्तेमाल कर सकती है। इस दौरान श्री सुनील तलवार, श्री अजय सिकरी समेत तमाम सेवादार मौजूद रहे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.