Home » जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे ने मचाया कोहराम

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे ने मचाया कोहराम

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे ने मचाया कोहराम | ट्राला और कंटेनर की आपस में जोरदार ङ्क्षभड़त, एक घायल, लग गया जाम।

साम्बा,: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर साम्बा शहर के महेश्वर के पास सुबह के समय घने कोहरे के कारण एक कंटेनर और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गए और एक चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया गया।

हादसा इतना जोरदार था कि ट्राले के अगले हिस्से के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और उसें लदा सारा सामान सडक़ पर बिखर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही साम्बा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया और घायल को अस्पताल में भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.