Home » Amritsar Me Do Dhari Kirpaan Se 22 Saal Ke Yuvak Ki Hatya

Amritsar Me Do Dhari Kirpaan Se 22 Saal Ke Yuvak Ki Hatya

Amritsar Me Do Dhari Kirpaan Se 22 Saal Ke Yuvak Ki Hatya

Amritsar Me Do Dhari Kirpaan Se 22 Saal Ke Yuvak Ki Hatya

अमृतसर में दो धारी कृपाण से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी – हरबंस सिंह(22)

अमृतसर न्यू कोटमित्त सिंह स्थित पीरा वाले बाजार के रहने वाले गतका खिलाड़ी हरबंस सिंह(22) की अज्ञात व्यक्तियों ने दो धारी कृपाण से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हरबंस सिंह अपने जीजा जगतार सिंह के घर पर अपने दो दोस्तों के साथ रह रहा था, जो वारदात के बाद से ही गायब है।  हरबंस सिंह को इतनी बेरहमी  से मारा गया कि उसका दिमाग निकाल कर दूसरे बिस्तर पर फैंका गया था। चेहरे पर इतने वार थे कि वे पहचानने के लायक भी नहीं छोड़ा था। कमरा पूरी तरह से खून से सना हुआ था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही ए.डी.सी.पी.-1 हरजीत सिंह धालीवाल, ए.सी.पी. सुशील कुमार व चौकी कोटमित्त सिंह के इंचार्ज ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं घटनास्थल को देख यह साफ हो रहा था कि हरबंस सिंह की मौत से पहले बंद कमरे में हत्यारों ने खून का तांडव किया।

फोरैंसिक टीम ने जुटाए सुराग

हत्या की इस वारदात के बाद फोरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और उसने हरबंस सिंह की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया दो धारी खंडा (कृपाण) बरामद किया और मौके से कुछ ऐसे सुराग भी जुटाए जिनसे हत्या रोपियों तक पहुंचा जा सके।

https://youtu.be/SuW5HSveqBI

Leave a Reply

Your email address will not be published.