Home Articles सेना के जवान ने सर्विस राइफ्लस से खुद को उड़ाया, मौके पर मौत

सेना के जवान ने सर्विस राइफ्लस से खुद को उड़ाया, मौके पर मौत

साम्बा, 4 अप्रैल – साम्बा के बार्डर मार्ग पर सेना की 6 जैकलाई के एक जवान ने अपनी राइफ्लस से फायर करके खुदखुशी कर ली। मृतक की पहचान मक्खन लाल निवासी जम्मू  के रूप में की गई। जानकारी अनुसार सुबह के समय इस जवान ने अपने कमरे के भीतर राइफ्लस से छूट किया और फायर की आवाज सुनकर जब अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो खुन से लथपथ देख उसे एम.एच. साम्बा में पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल साम्बा में लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसके शव का पोस्टमार्ट करके शव सेना व परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.