सेना के वाहन की ब्रेक फेल हुई, 2 कारे आई चपेट में। - newsonline.media
Home » सेना के वाहन की ब्रेक फेल हुई, 2 कारे आई चपेट में।

सेना के वाहन की ब्रेक फेल हुई, 2 कारे आई चपेट में।

साम्बा, 13 मार्च : साम्बा शहर के सुम्ब लिंक मार्ग पर शुक्रवार सुबह के समय सेना के एक वाहन की ब्रेक फेल होने से उसने अपनी चपेट में 2 कारों को ले लिया। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई, लेकिन दोनों कारों श्रतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुंरत बाद मौके पर लोग पहुंच गए और कार की जांच की, लेकिन अंदर कोई नहीं था। हादसे में एक कार साइड की दीवार के उपर पहुंच गई। मौके पर साम्बा पुलिस पहुंची और मामले की छानवीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सेना के वाहन की ब्रेक फेल होने के बाद उसने एक बड़े हादसे होने से रोक लिया और गाड़ी को फुर्ती से दुकानों की बजाए एक साइड कर दिया, लेकिन इस दौरान 2 कारें उनकी चपेट में आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.