हरियाणा बोर्ड के शानदार परीक्षा परिणाम पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने विद्यार्थियों को दी बधाई
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित की गई सीनियर सेकेंडरी (12वीं) और सेकेंडरी (10वीं) कक्षाओं के बेहतरीन परीक्षा परिणामों पर सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षक वर्ग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़े परिश्रम, गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की त्रिवेणी से ही यह शानदार सफलता संभव हो सकी है।
उन्होंने कहा कि सीनियर सेकेंडरी (12वीं) घोषित हुए इस परिणाम में प्रदेश के 84.67 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 10वीं के 89.60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया।
उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये होनहार विद्यार्थी ही हमारे प्रदेश और देश का वास्तविक भविष्य हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे छात्र इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ जीवन के हर पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।
शिक्षा मंत्री ने उन विद्यार्थियों का विशेष तौर पर उत्साहवर्धन किया, जो इस बार अपनी उम्मीदों के मुताबिक परिणाम हासिल नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि खुद को और बेहतर साबित करने का एक बेहतरीन अवसर होती है।
मंत्री ने अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों पर अंकों का अनावश्यक दबाव न बनाएं, बल्कि उनके मानसिक बल को बढ़ाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
मंत्री ने नकल रहित और पारदर्शी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तमाम अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई और उन्हें बधाई दी।
शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि हरियाणा का हर बच्चा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Sergey Lavrov’s Sharp Comment During Delhi Press Briefing Sparks Online Attention
Top ISIS Commander Killed in Joint US-Nigeria Operation
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार सख्त, सभी संस्थानों में POSH नियम लागू अनिवार्य
पंजाब में डबल इंजन सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश: मुख्यमंत्री नायब सैनी
भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 16 और 17 मई को 9 जिलों में होंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance
M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit