भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 16 और 17 मई को 9 जिलों में होंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
चंडीगढ़, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी 16 और 17 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत किया जा रहा है। विभिन्न सत्रों के माध्यम से लगभग एक दर्जन विषयों पर पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षित करेंगे। पार्टी ने नौ-नौ जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयाजित करने की रूपरेखा तैयार की है।
सबसे पहले 16 और 17 मई को कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, हांसी, हिसार, रोहतक, सोनीपत और गोहाना में जिला प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 22 और 23 मई तथा 30 व 31 मई को अलग-अलग जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
लगभग एक दर्जन विषयों पर प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली , संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री असीम गोयल, कंवरपाल गुर्जर, वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, जवाहर यादव, संजय शर्मा, आदित्य चावला, शैलेन्द्र पांडे, मनीष यादव, घनश्याम दास, योगेंद्र राणा, रवि बतान, सुरेंद्र आर्य, सुमित्रा चौहान, मदन गोयल, भारत भूषण, राम अवतार वाल्मिकी, पवन सैनी, मुकेश गौड, नरेंद्र भारतीय, सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं वैचारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 16 मई को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रशिक्षण वर्ग से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जबकि गोहाना में वे स्वयं प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसी तरह कैथल में मंत्री श्याम सिंह राणा, करनाल में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, जींद में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, हांसी में मंत्री कृष्ण बेदी, हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा, रोहतक में मंत्री अरविंद शर्मा, सोनीपत में अजय महावर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का संगठन हमेशा कार्यकर्ता आधारित रहा है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और आधुनिक राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यावहारिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश महामंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा वे स्वयं विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में पार्टी की कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, आईटी मीडिया, केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं, वैचारिक अधिष्ठान, व्यवहारिक सत्र, चुनाव प्रबंधन, वर्ग परीक्षा आईटी विभाग, कार्य विस्तार, इतिहास विकास, केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं, प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं, बूथ प्रबंधन, मन की बात, एसआईआर, कार्यकर्ता विकास, राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां, भाजपा का इतिहास, कार्यकर्ता विकास, कार्य विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना के साथ कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं का दो दिन का प्रवास रहेगा तथा रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यकर्ता पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण का हिस्सा बन सकें।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा यह प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और भाजपा निरंतर कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
श्री बड़ौली ने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद, और विकास कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और ज़मीनी स्तर पर कार्यकताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना ही पार्टी का लक्ष्य है।

Top ISIS Commander Killed in Joint US-Nigeria Operation
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार सख्त, सभी संस्थानों में POSH नियम लागू अनिवार्य
हरियाणा बोर्ड के शानदार परीक्षा परिणाम पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने विद्यार्थियों को दी बधाई
पंजाब में डबल इंजन सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश: मुख्यमंत्री नायब सैनी