भगवान परशुराम के आदर्श अपनाकर युवा करें राष्ट्र निर्माण
Chandigarh: Haryana Minister of State for Social Justice and Empowerment, Krishan Kumar Bedi addresses a press conference, in Chandigarh on July 10, 2019. (Photo: IANS)
चण्डीगढ 17 मई – हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन है और इसी फोक्स पर निरंतर काम किया जा रहा है। शिक्षा के संसाधनों का ग्रामीण आंचल तक विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आधारभूत ढांचा की मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है। सुरक्षा के माहौल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की तरक्की सुनिश्चित हो, सरकार इसके लिए कटिबद्ध है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को नरवाना के गांव हरनामपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फिरनी से दादा खेड़ा तक एचआरडीएफ के अंतर्गत 12 लाख रुपए से बनी गली का उद्घाटन भी किया। उन्होंने लोन माइनर से गांव में पीने के पानी की पाईपलाइन बिछाने की भी घोषणा की। इस पर करीब 18 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा दादा खेड़ा प्रांगण में 18 लाख 50 हजार रुपए की लागत शैड निर्माण तथा ग्राम पंचायत की मांग पर गांव में विभिन्न 6 गलियों के निर्माण के लिए भी कहा।
कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव, गरीब और किसान का विकास सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। इसके लिए सिलसिले वार तरीके से गांव दर गांव पक्की सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है और शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास एक दूसरे के पूरक है। इसलिए सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था के मामले में पूर्णतया संजीदगी बरती जा रही है। सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में अपराध तथा अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है और प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार का जिम्मा है, जिसे बखूबी निभाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवश्यक सेवाओं में विशेष कर तेल बचत और (वर्क फ्रॉम होम) के संदेश पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे भीषण युद्ध के मध्येनजर यह विषय वर्तमान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आमजन को भ्रामक प्रचार में आने की जरूरत नहीं है। देश के सभी संसाधनों के उचित रखरखाव पर सरकार का मुख्य ध्यान है। उन्होंने दादा खेड़ा पर लगाए गए विशाल भंडारा में भी शिरकत की और गांव की मंगलकामना के लिए दादा खेड़ा में माथा टेका।
तत्पश्चात रेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री बेदी ने कहा कि शिक्षित युवा राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं लिहाजा इस अमूल्य पूंजी को सहेजना और संवारना प्रत्येक अभिभावक व शिक्षक का कर्तव्य होता है, जो उन्हें बखूबी निभाना चाहिए। उन्नत एवं उत्तम शिक्षा से युवा पीढ़ी का उज्जवल भविष्य सभ्य समाज एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में दसवीं व बारहवीं परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया।

Anti-development elements are creating obstacles in development works in Ambala Cantonment; Energy Minister Anil Vij
हरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी
बागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्मा
Indian Stock Market Crashes as Global Tensions, Oil Prices and Weak Rupee Trigger Massive Selloff
Drone Strike Near UAE Nuclear Plant Triggers Fire Amid Rising Middle East Tensions
Indian Worker Killed in Massive Ukrainian Drone Strike on Russia Amid Escalating Conflict
Singapore's Gardens by the Bay Unveils Two New Disney-Themed Experiences For Families
FAY Investment Group Introduces Villa Roma EB-5 to Indian Investors
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री