मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव – सहकारिता मंत्री
सोमनाथ के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा का होगा आयोजन- डा अरविंद शर्मा
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर तरीके से अपना फर्ज निभाते हुए बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सरकार का बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करती है। सरकार लगातार जनकल्याण और अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है।
सहकारिता मंत्री डा. अरविन्द शर्मा ने चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर नांदेड़ साहिब के लिए चलाई जा रही विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाने के दौरान यह विचार रखे। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री नांदेड साहिब तीर्थ यात्रा ट्रेन को रवाना करने का यह अवसर केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और सम्मान का उत्सव है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा ने प्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर श्री नांदेड साहिब जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पवित्र श्री नांदेड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विदा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याण और अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है। यह योजना उसी सोच का परिणाम है, जिसमें सरकार केवल प्रशासन नहीं चलाती, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह अपने बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करती है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन परिवार,समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए समर्पित कर दिया। कई बार अपनी इच्छाओं को पीछे छोडना पडता है। तीर्थ यात्रा की इच्छा भी उनमें से एक होती है। लेकिन हरियाणा सरकार ने यह संकल्प लिया है कि आर्थिक स्थिति किसी भी श्रद्धालु की आस्था के मार्ग में बाधा नहीं बनेगी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर दिया जा रहा है। इस दौरान यात्रा, भोजन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। आईआरसीटीसी के सहयोग से विशेष ट्रेनों द्वारा श्रद्धालुओं को सम्मान पूर्वक तीर्थ स्थलों तक लेकर जाने की शानदार व्यवस्था की गई है। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव है।
उन्होंने कहा कि आज जिस पावन यात्रा की शुरुआत हो रही है, वह हमें सिख इतिहास और आस्था के महान केंद्र श्री नांदेड साहिब तक लेकर जाएगी। जोकि सिख पंथ के पांच तख्तों में से एक है। यह वह पुण्य भूमि है, जहां दशम गुरु जी ने अपने अंतिम समय में मानव रूप में ज्योति ज्योत समाने से पहले गुरु ग्रंथ साहिब को सदा के लिए गुरु का स्थान प्रदान किया था। इसलिए श्री नांदेड साहिब केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि श्रद्धा, साहस, त्याग और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सोमनाथ के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त डा मुनीश नागपाल, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, एसडीएम डा वीरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रदेश में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की सरकार चल रही है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय निगरानी समिति का किया विस्तार
Sergey Lavrov’s Sharp Comment During Delhi Press Briefing Sparks Online Attention
Top ISIS Commander Killed in Joint US-Nigeria Operation