दो ट्रकों की टक्कर में सहचालक की मौत। - newsonline.media
Home » दो ट्रकों की टक्कर में सहचालक की मौत।

दो ट्रकों की टक्कर में सहचालक की मौत।

साम्बा:– साम्बा थाना क्षेत्र के पला मोड़ (दियानी) जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के सहचालक की मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे शव को निकाल कर जिला अस्पताल साम्बा भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कठुआ की आ रहे दोनों ट्रक में से पीछे चल रहे ट्रक ने अगले ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में सवार सहचालक ट्रक में फंस गया और उसकी मौत हो गयी। ट्रक चालक ने बताया कि उसका ट्रक कठुआ की और से जम्मू की और जा रहा था, तभी दूसरे रोड से अचानक एक ट्रक आगे आ गया और दोनों की ट्रकों की टक्कर हो गई। और एक ट्रक मौके पाकर भाग गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पलिस ने गाड़ी में फंसे शव को निकाल कर जिला अस्पताल साम्बा भेज दिया। मृतक की पहचान विक्रम सिंह निवासी होशियारपुर कैम्प और चालक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी उज्जज्व, होशियारपुर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.