कांग्रेस का एक ही एजेंडा झूठ बोलकर सत्ता हथियाना
यमुनानगर।
हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य सत्ता हथियाना नहीं है, बल्कि सत्ता के माध्यम से जन सेवा करना है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता हथियाने के एजेंडे पर ही काम करने वाली पार्टी है। इस मौके पर श्री गुर्जर ने नायब सैनी को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय काफी अच्छा है। श्री सैनी के मार्गदर्शन में 2024 में हरियाणा में दसों लोकसभाओं में कमल खिलेगा और तीसरी बार मोदी-मनोहर सरकार बनेगी।
कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से पहले चर्चा रहती थी कि जहां का मुख्यमंत्री होगा चौधर उसी जिले व शहर की होगी। लेकिन अब समय बदल चुका है, अब भाजपा की सरकार है। अब चौधर की बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा के मिशन पर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में बिना पर्ची और खर्ची के मैरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही है।
भारत की सांस्कृतिक विरासत और वेदों पर बोलते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हम किसी के पिछलग्गू नहीं रहे हैं। आने वाले पांच हजार सालों में सूर्य या चंद्रमा ग्रहण कब होगा हम बता सकते हैं। आज नासा भी हमारे वेदों पर रिसर्च कर रहा है। भाजपा के पास ज्ञान है और इसी ज्ञान के दम पर ही भारत विश्व गुरू बनेगा। उन्होंने कहा कि विश्व कुटुम्बकम के मंत्र पर चलते हुए भारत का लक्ष्य किसी पर राज करने का नहीं है बल्कि लोगों को साथ लेकर चलने का है। दुनिया में अमम-चौन कायम करने की सोच सिर्फ भारत के पास है। इसी सोच को और अधिक मजबूत करने के लिए 2024 में हमें फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
इस मौके पर नगर निगम मेयर मदन चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद ठस्का, जिला महामंत्री कृष्णा सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद मंडल, प्रदेश सचिव ईश्वर पलाका, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, सीताराम मित्तल करनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा पिन्नी, प्रदेश आईं टी प्रमुख आदित्य चावला, विस्तारक राममेहर कुंडु ,रानी कालड़ा, संगीता सिंघल आदि मौजूद रहे।
For More Information Stay Updated With : newsonline.media




