चुनाव प्रचार में जुटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महंगाई से राहत देना कांग्रेस का लक्ष्य |
राजगढ़ और चोमू में चुनावी सभाओं को किया संबोधित, चुनाव प्रचार में जुटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा |
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा बीजेपी के झांसे में नहीं आएगी जनता, राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार
किसानों को एमएसपी, युवाओं को रोजगार, कर्मचारी को ओपीएस व गृहणियों को महंगाई से राहत देना कांग्रेस का लक्ष्य- हुड्डा
राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से बतौर स्टार प्रचारक और स्पेशल ऑब्जर्वर चुनाव प्रचार में जुटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज राजगढ़ विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा पूनिया और चोमू विधानसभा में शिखा बराला के लिए चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, करण दलाल और कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि कांग्रेस द्वारा किसान को कर्ज माफी से कर्ज मुक्ति तक लेकर जाने का संकल्प लिया है। किसानों को एमएसपी की गारंटी, युवाओं को रोजगार, कर्मचारी को पुरानी पेंशन व गृहणी को महंगाई से राहत देना कांग्रेस का लक्ष्य है।
राजस्थान में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया है कि चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया जाएगा। आने वाले समय में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिसमें 4 लाख सरकारियां शामिल हैं। पंचायत स्तर पर नौकरियों का नया कैडर बनाया जाएगा। गैस सिलेंडर को और सस्ता करके 400 रुपए किया जाएगा। साथ ही मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी गारंटी योजना का विस्तार करते हुए मजदूरों को 150 दिन का काम दिया जाएगा। व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना आएगी, जिसमें 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी वालों की तरह हवा-हवाई वादे नहीं करती। पार्टी जो वादा करती है, उसे निभाती है। जबकि जो बीजेपी राजस्थान में जनता को बहकाने के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रही है, वह बीजेपी की सरकार वाले राज्यों में उसे लागू नहीं कर रही। जो बीजेपी राजस्थान में सस्ता सिलेंडर देने का ऐलान कर रही है |
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह हरियाणा में सबसे महंगा सिलेंडर बेच रही है। जो बीजेपी राजस्थान में नौकरियां देने का ऐलान कर रही है, वह हरियाणा में नौकरियों को खत्म कर रही है। इसलिए जनता बीजेपी के झांसे में नहीं आएगी और फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
हुड्डा ने कहा कि किसान, जवान और पहलवान यानी खिलाड़ी राजस्थान व हरियाणा दोनों ही राज्यों की पहचान है। लेकिन इन तीनों के प्रति बीजेपी का रवैया व नीति हमेशा नकारात्मक रही है। बीजेपी ने किसानों को बर्बादी की कगार पर लाकर छोड़ दिया है।
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली बीजेपी ने खाद, बीज, दवाईयों से लेकर डीजल के रेट बढ़ाकर उनकी लागत दोगुनी कर दी। जबकि कांग्रेस ने अपने उदयपुर और रायपुर महाधिवेशन में किसानों को एमएसपी की गारंटी देने व कर्ज मुक्त करने का संकल्प लिया है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा के सबसे ज्यादा युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करते हैं। लेकिन बीजेपी ने अग्निवीर योजना लागू करके हमारे युवाओं से यह अधिकार भी छीन लिया। इसी तरह पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ियों को भी बीजेपी ने अपमानित किया। भाजपा की पुलिस द्वारा दिल्ली में धरना दे रहीं खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की गई। स्पष्ट है कि बीजेपी हर वर्ग को अपमानित करने का काम कर रही है। जनता वोट की चोट से बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगी।
For More Information Stay Updated With : newsonline.media


पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, श्याम लाल बंसल बने मेयर
Farmers Adopting Natural and Organic Farming to Get Rs 10,000 Per Acre Subsidy for 5 Years
Mohan Lal Badoli, BJP’s Historic Victory in Civic Polls.
हरियाणा निकाय चुनाव परिणामों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर लगाई मुहर : डॉ. सतीश पूनिया
Haryana Government Expanding Healthcare Facilities for Workers
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवनरेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता
"Lighting World & Home Tech Expo" by ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India
Ranga Rao Memorial School for Differently Abled Start Admission for the Academic year 2026-2027
SBI General Insurance Spotlights Need for Comprehensive Health Cover Amid Rising Medical Costs