Home » राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बस की भिड़ंत के बाद ट्रक के नीचे फंस गया बैल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बस की भिड़ंत के बाद ट्रक के नीचे फंस गया बैल

पुलिस ने रैसकयू करके सुरक्षित बाहर निकाला

सांबा: जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा शहर के मुख्य चौक के पास एक ट्रक और बस की भिड़ंत के बाद एक बैल ट्रक के नीचे फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

जानकारी अनुसार पंजाब की तरफ से आ रहे ट्रक के आगे चल रही बस ने जब ब्रेक मारी तो उसके पीछे ट्रक ने भी रोक दिया लेकिन इन दोनों की टक्कर में बीच एक बैल फस गया जो ट्रक के अगले पहियों के नीचे दब गया वहीं काफी देर तक बाल उसके नीचे फंसा रहा जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन को मंगवाया और बैल का रैसकयू करक उसे बाहर निकाला। इस हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.