Home » कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गुरदासपुर।

कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा पहुंचे गुरदासपुर।

कैबिनेत मंत्री पंजाब सुखजिन्दर सिंह रंधावा अपने अपने जिले गुरदासपुर के डिप्टी कमिशनर आफिस पहुँचे और डिप्टी कमिशनर के साथ मुलाकात कर कर जिले के मौजूदा हालातों का जायज़ा लिया।

इस मौके जब मंत्री रंधावा के पास से चीफ़ सैक्ट्री एक्साईज कर्ण अवतार सिंह , कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंघ सिंह बाजवा और कैबिनेत मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी सम्बन्धित मीडिया की सुर्खिया  बने विवाद सम्बन्धित सवाल किया गया। तो मंत्री रंधावा ने अपने राजनैतिक तजुर्बो का इस्तेमाल करते इस पूरे मसले से सीधे तौर पर अपना पल्ला झाड़ लिया।

Also See: गुरदासपुर में 300 के करीब प्रवासी मजदूर सड़को पर उतरे।

सवालों के जवाब देते कैबिनेत मंत्री ने कहा कि यह एक ही सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों का आपसी मामला है और इस को तुल नहीं देनी चाहिए। रंधावा ने कहा कि वैसे भी वह पिछले 3 दिनों से अपने घर में रह रहे हैं और उनको इस मामले सम्बन्धी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया की तरफ से लम्बा खींच दिए जाने के बाद मंत्री बाजवा की तरफ से आप मीडिया के साथ मुखातिब होकर बाजवा की तरफ से खुद पूरे मामले सम्बन्धित स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही मंत्री रंधावा ने कहा कि दोनों लोग सुलझे हुए साथी हैं और उन को ऐसे मामले आपस में ही निपटाने चाहिएं।

परन्तु इस के साथ ही मंत्री रंधावा ने चीफ़ सैक्ट्री एक्साईज बारे बोलते कहा कि मंत्री भी लोगों की तरफ से चुने गए नुमायंदे होते हैं।इस लिए उनके साथ तलख़ रवैया अपनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों की तरफ से आपसी सहमति के साथ एक्साईज विभाग की ज़िम्मेदारी मुखमंत्री पंजाब के पर छोड़ी गई है।इस कैप्टन अमरिन्दर सिंह जो भी फ़ैसला लेंगे, वह सभी मंत्रीओ के सिर माथे होगा।

Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.